लापता युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव , नशे के विवाद में हत्या की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद मुहल्ले में शुक्रवार से लापता एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शनिवार की देर रात बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिजनों ने स्मैक के नशे में हुए आपसी विवाद के बाद उसके साथियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक की पहचान खुरमाबाद तकिया निवासी अहमद अली के 23 वर्षीय पुत्र बाबू हसन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बाबू हसन शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि खुरमाबाद स्थित एक एकांत मकान के कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है।सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर बाबू हसन का शव पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के कई निशान मौजूद थे। इसके बाद डायल 112 और मुफ्फसिल थाना पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुरमाबाद क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम स्मैक का कारोबार चल रहा है। लोगों का दावा है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वहां अक्सर नशा करने वालों का जमावड़ा लगता था। हालांकि भय और दबाव के कारण आसपास के लोग इसकी शिकायत करने से कतराते रहे हैं।

मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम, गश्ती पदाधिकारी और डायल 112 के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया स्थानीय लोगों द्वारा स्मैक के नशे में हुए विवाद की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि युवक की हत्या हुई है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें ये खबर भी पढ़े : पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

कोरबा ।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार काे कोरबा शहर स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

 जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

भारत मौसम  : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं 23 जून के...
राष्ट्रीय 
 जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

योग है स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कुंजी, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जबलपुर। “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सदाबहार जीवन शैली है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर शरीर...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 योग है स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कुंजी, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक