बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ( कंफेड) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को हर लीटर दूध पर 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले अमूल ने भी दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दरें 22 मई सुबह से लागू हो गई है।

पहले सुधा गोल्ड दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सुधा शक्ति दूध जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब ग्राहकों को 59 रुपये प्रति लीटर खरीदना पड़ेगा।

सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में ये खबर भी पढ़े : सैंडिस कंपाउंड में कल फुल ड्रेस रिहर्सल, तैयारियां अंतिम चरण में

इसके अलावा कॉउ मिल्क की कीमत में भी 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में सुधा के अलावा आशीर्वाद समेत अन्य डेयरी कंपनियों के उत्पाद भी बिकते हैं। माना जा रहा है कि सुधा दूध के दाम बढ़ने के बाद दूसरी कंपनियां भी जल्द अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

दूध की कीमत बढ़ने के बीच राहत की बात यह है कि फिलहाल पनीर, खोवा, छेना और उनसे बनने वाली मिठाइयों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी उपभोक्ताओं को इन उत्पादों के लिए अभी अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने होंगे।

कंफेड के अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन और परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बदलाव करना ज़रूरी हो गया था। उन्होंने पशु आहार की कीमतों और परिवहन खर्च में हुई भारी बढ़ोतरी का हवाला दिया, जिससे इनपुट लागत काफ़ी बढ़ गई है। अधिकारियों ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों से डेयरी क्षेत्र लगातार बढ़ती लागत का सामना कर रहा है, जिसके चलते खुदरा कीमतों में समय-समय पर बदलाव करने पड़ रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले दो सालों में सुधा द्वारा कीमतों में किया गया यह तीसरा बदलाव है। इससे पहले, 21 मई 2025 को, इस सहकारी संस्था ने बिहार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

देवरिया। क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान शिव, जो स्वयं काल के भी काल हैं, जो सृष्टि के संहारक...
उत्तर प्रदेश 
  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन कंट्री इन होटल में धूमधाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

देवरिया। जनपद के बेलवालिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से पड़े जर्जर भवन के मलबे को आखिरकार हटा दिया...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

कोलकाता। बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ एक बढ़ई से मारपीट करने की शिकायत...
पश्चिम बंगाल 