बाढ़ से भागलपुर विश्वविद्यालय डूबा, परिसर में चार फीट तक पानी
जलभराव से आवागमन में बड़ी बाधा, कामकाज प्रभावित
भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर का रौद्र रूप अब तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। निचले और दियारा इलाकों में तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश कर गया है।
परिसर की मुख्य सड़कों पर करीब तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है, जिससे विश्वविद्यालय का संपर्क बाहरी हिस्सों से लगभग कट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार से लेकर सीनेट हॉल के आसपास का पूरा इलाका तीन से चार फीट पानी में डूब गया है। परिसर में पानी का स्तर लगातार बढ़ने से कामकाज के लिए आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ के पानी ने देखते ही देखते विश्वविद्यालय परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। लगातार गंभीर होती स्थिति के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। परिसर के भीतर पानी फैलने के बाद से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
