ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ बिहार के भी 40 हजार दवा दुकानें कल रहेगी बंद

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पटना। बिहार सहित पूरे देशभर में ऑनलाइन कंपनियों की ओर से दवा की घर-घर सप्लाई के खिलाफ देशभर की दवा दुकान 20 मई को 24 घंटे के लिए बंद रहेगी। इस संबंध में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के कॉल पर बिहार ने पूरा समर्थन दिया है।

''19 मई की रात 12:00 बजे से 20 मई 2026 की रात 12:00 तक 24 घंटे के लिए राज्य के सभी 40000 से अधिक दवा दुकानें बंद रहेंगी।

प्रसन्न कुमार सिंह, अध्यक्ष, बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने फोन पर बताया कि केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर हम लोग 20 मई को देशभर की दवा दुकानों को बंद रखने का कॉल दिए हैं।

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल्य पर सही दवाओं की आपूर्ति हो, यह वह लोग चाहते हैं। लेकिन दवाओं के इस महत्वपूर्ण व्यापार में ऑनलाइन कंपनियां नकली, नशीली, डुप्लीकेट और अवैध दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से कर रही हैं। इससे समाज को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि जो दवा दुकानदार हैं उनके लिए दवा की आपूर्ति करने से संबंधित विभिन्न विभागीय निर्देशों को पालन करना पड़ता है, जबकि ई फार्मेसी प्लेटफार्म नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं। एक दवा दुकानदार डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर अनुभवी फार्मासिस्टों की देखरेख में ही दवाओं को देता है,जबकि ऑनलाइन में बिना फिजिकल वेरिफिकेशन के डॉक्टर के फर्जी प्रिसक्रिप्शन के इस्तेमाल पर दवा का वितरण किया जा रहा है। ''आज एआई से डॉक्टर के फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बन जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिबंध और नारकोटिक्स के शेड्यूल एच-1 की दवा की आपूर्ति भी ऑनलाइन मोड में की जा रही है।

प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि 20 मई को देशभर की लगभग 12.50 लाख दावा दुकानें और राज्य की 40000 से अधिक दवा दुकानें बंद रहेंगी। पटना में लगभग 7000 दवा दुकानें बंद रहेंगी। आपात स्थिति के लिए नर्सिंग होम और अस्पतालों के आसपास स्थित मेडिकल दुकान खुले रहेंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना