राजधानी में मंगलवार को फिर बरसेंगे बदरा, तेज हवाओं का सिलसिला रहेगा जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुसार दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे यहां का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक आगे बढ़ चुका है।

आईएमडी के अनुसार राजधानी में मंगलवार को दोपहर और शाम के दौरान के समय तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38-40 डिग्री सेल्सियस और 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39-41 डिग्री सेल्सियस और 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवाओं की गति सामान्य रहेगी। 18 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40-42 डिग्री सेल्सियस और 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक ये खबर भी पढ़े : विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत संभावना है।

आर्थिक तंगी बनी बेटी के विवाह में बाधा, ‘एक विचित्र पहल’ ने हर जरुरी मदद की ये खबर भी पढ़े : आर्थिक तंगी बनी बेटी के विवाह में बाधा, ‘एक विचित्र पहल’ ने हर जरुरी मदद की

वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

विधायकी का टिकट देने के लिए भीम आर्मी चीफ ले रहे इंटरव्यू ये खबर भी पढ़े : विधायकी का टिकट देने के लिए भीम आर्मी चीफ ले रहे इंटरव्यू

उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इन्हीं क्षेत्रों में तेज हवाएं और कहीं-कहीं पर लू चलने का भी अनुमान है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और ओडिशा में अगले दो दिनों के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान गर्म रातें रहने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश पुलिस का राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा विशेष अभियान

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात व्यवस्था सुधार पर फोकस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस का राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा विशेष अभियान

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

-बस में 50 यात्री सवार थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

जोधपुर। आठ साल से लापता नरेश बंजारा की गुमशुदगी का रहस्य सुलझाने के लिए राजस्थान उच्च् न्यायालय ने न केवल...
राजस्थान 
लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर।  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योग सप्ताह...
उत्तर प्रदेश 
विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse...