विश्व कप 2023 : रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-3 से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सैंटियागो। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ रोमांचक मैच में 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारत के लिए, अन्नू (11'), रोपनी कुमारी (14'), और मुमताज खान (24') ने गोल किए, जबकि जर्मनी के लिए सोफिया श्वाबे (17'), लौरा प्लूथ (21', 36'), और कैरोलिन सेडेल (38') ने गोल किये। भारत ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाया और जर्मनी की डिफेंस पर दबाव बना दिया। लगातार दबाव के इस दौर में भारतीय टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और अन्नू (11') ने दूसरे मौके का फायदा उठाते हुए जोरदार शॉट लगाया और आखिरकार अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल की बढ़त हासिल करने के बाद, भारत की स्थिति और मजबूत हो गई, जब रोपनी कुमारी (14') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर पहले क्वार्टर के समापन पर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने बेहतरीन वापसी की और सोफिया श्वाबे (17') ने बेहतरीन फील्ड गोल कर अपनी टीम का खोता खोला। इस गोल के 4 मिनट बाद ही लॉरा प्लुथ (21') ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। हालाँकि, भारत ने इस गोल का तेजी से जवाब दिया और मुमताज खान (24') ने शानदार गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-2 से आगे रही।

मध्यांतर के बाद अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित भारत ने तीसरे क्वार्टर में गेंद पर कब्ज़ा करने को प्राथमिकता दी, फिर भी जर्मनी स्कोर बराबर करने में सफल रहा। लौरा प्लुथ (36') ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए जर्मनी को 3-3 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने आक्रामक रूख अपनाते हुए अपने हमलों को तेज कर दिया, जिसका फायदा भी उसे मिला और कैरोलिन सीडेल (38') ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में 2 दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ेगी।

कोलंबो में पांचवें दिन कैसा सा रहेगा मौसम का हाल? ये खबर भी पढ़े : कोलंबो में पांचवें दिन कैसा सा रहेगा मौसम का हाल?

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र