15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी : IPL 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी। एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में भी इस युवा बल्लेबाज का बल्ला उसी बेखौफ अंदाज में बोला और उसने एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने IPL प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वैभव ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और IPL नॉकआउट मुकाबलों में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रैना ने 2014 के क्वालिफायर में पंजाब के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था और तब से कोई बल्लेबाज इसकी बराबरी नहीं कर पाया था। अब 15 साल के वैभव  टॉप पर रैना के बराबर में जाकर बैठ गए हैं। 

फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
16 - सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (2014)
16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2009)
20 - एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (2012)
क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने इस सीजन में लगाए गए छक्कों की संख्या के मामले में भी नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2012 में बनाए गए क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले 14 सालों से कायम था। 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर वैभव ने दिखा दिया कि वह सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं, बल्कि वर्तमान के भी बड़े खिलाड़ी हैं।

600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने
इस मैच में वैभव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह IPL के एक सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन वैभव ने महज 15 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से शतक की ओर कदम बढ़ाया और महज 28 गेंदों पर 97 रन जड़ दिए। हालांकि, अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। इस तरह वैभव अपने तीसरे IPL शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। इस सीजन वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए। वैभव के खाते में अब 680 रन हो गए हैं। इसमें रिकॉर्ड 65 छक्के शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ