U19 वर्ल्ड कप बिना कोई मैच जीते ही सुपर-6 में पहुंची ये टीम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

U19 वर्ल्ड कप: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में 22 जनवरी का दिन कई मायनों में चौंकाने वाला साबित हुआ। इस दिन खेले गए तीनों ग्रुप मुकाबलों के नतीजे सामने आए, लेकिन इनमें से एक मैच ने पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर ही बदल दी। एक ऐसी टीम सुपर-6 में पहुंच गई, जिसने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीता, जबकि दूसरी टीम क्वालिफिकेशन की दहलीज पर आकर बाहर हो गई।

दरअसल, ग्रुप-C का आखिरी लीग मुकाबला हरारे में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-6 में अपनी जगह पक्की कर ली। हैरानी की बात यह रही कि हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने भी अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह जिम्बाब्वे की ग्रुप स्टेज में दूसरी हार थी, लेकिन इसके बावजूद वह बिना कोई मैच जीते सुपर-6 में पहुंच गया।

 आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज ये खबर भी पढ़े :  आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज

जिम्बाब्वे ने अब तक नहीं जीता एक भी मैच
जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट सफर भी बेहद अजीब रहा। उसका पहला मुकाबला 15 जनवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके बाद जिम्बाब्वे को दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने भी उसे मात दी, फिर भी नेट रन रेट के खेल ने जिम्बाब्वे के लिए सुपर-6 का दरवाजा खोल दिया और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका   ये खबर भी पढ़े : टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

पाकिस्तान के हाथों मिली 8 विकेट से हार
ग्रुप-C में इंग्लैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। इंग्लैंड ने अपने सभी मुकाबले जीतकर टॉप पर रहते हुए पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। वहीं, पाकिस्तान ने इंग्लैंड से शुरुआती हार के बाद स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर सुपर-6 में जगह बना ली। असली टक्कर जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच थी, जिनके नेट रन रेट में बेहद कम अंतर था। हरारे में खेले गए निर्णायक मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 35.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 26.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अगर पाकिस्तान 25.2 ओवर से पहले जीत दर्ज कर लेता, तो स्कॉटलैंड सुपर-6 में पहुंच जाता। लेकिन पाकिस्तान की पारी 26.2 ओवर तक खिंचने से जिम्बाब्वे को नेट रन रेट के आधार पर फायदा मिल गया और उसने बिना जीत के ही अगले राउंड में एंट्री कर ली।

महिला टी20 विश्व कप 2026: हॉज के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 87 रन से हराया ये खबर भी पढ़े : महिला टी20 विश्व कप 2026: हॉज के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 87 रन से हराया

3 टीमें अब तक हो चुकी हैं बाहर
इस दिन टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम जापान रही। जापान को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो उसकी लगातार तीसरी हार थी। इसी के साथ एक ही दिन में स्कॉटलैंड और जापान दोनों टीमों का ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 से बोरिया-बिस्तर बंध गया। इससे पहले तंजानिया की टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। गौरतलब है कि ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर-6 में जगह बनाएंगी। वहीं, सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीमें बाहर हो जाएंगी। हालांकि, जो टीमें सुपर-6 में नहीं पहुंच पाएंगी, वो 13वें से 16वें स्थान के प्ले-ऑफ राउंड में खेलेंगी। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बरगी के समीप सोमवार दोपहर...
जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

ऊना। गांवों को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि...
हिमाचल 
उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बस्ती - योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र में गन्ना फसल को लेकर अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं केंद्र एवं...

जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूरा सिरसा की प्रधान जानकी देवी ने...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन के सामने साेमवार दोपहर दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास