वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप : वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। इस मैच में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली हार है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के लिए यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत से साउथ अफ्रीकी टीम को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। उनकी टीम इस मैच से पहले तक पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर थी। लेकिन अब इस जीत के साथ वह तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया किस नंबर पर?
ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे है। उन्होंने अपने तीनों मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। भारतीय टीम को इस हार से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। भारत ने दो मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका की टीम के पास भी 4 अंक हैं, लेकिन रन रेट कम होने की वजह से वह तीसरे नंबर पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत ये खबर भी पढ़े : डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम हो चुकी है बाहर
इस ग्रुप में इनके अलावा पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम भी है और दोनों ही इस वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने अभी तक इंडिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बात करें नीदरलैंड्स की तो उन्होंने भी अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

मरिजेन कैप्प की पारी ने दिलाई साउथ अफ्रीका को जीत
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 161 रन बनाकर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए मरिजेन कैप्प ने नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर...
पंजाब 
पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा, तीन घंटे के कार्यक्रम में शामिल

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण