कनाडियन ग्रां प्री में किमी एंटोनेली की लगातार चौथी जीत, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । मॉन्ट्रियल के ‌सर्किट गिल्स विलेन्यूव में रविवार को आयोजित कनाडियन ग्रां प्री में किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। 19 वर्षीय एंटोनेली ने यह रेस जीतकर इतिहास रच दिया।

मर्सिडीज के ड्राइवर एंटोनेली और उनके टीम साथी जॉर्ज रसेल के बीच रेस के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों कई बार बढ़त बदलते रहे, खासकर 13वें लैप में दोनों के बीच रोमांचक टक्कर रही। हालांकि, 68 लैप की रेस के 30वें लैप में जॉर्ज रसेल की कार के पावर यूनिट में खराबी आ गई, जिससे उन्हें रेस बीच में छोड़नी पड़ी।

एंटोनेली 1952 में अल्बर्टो अस्कारी के बाद लगातार चार रेस जीतने वाले पहले इतालवी ड्राइवर बन गए हैं। इसके साथ ही वह अपने करियर की शुरुआती चारों रेस लगातार जीतने वाले पहले फॉर्मूला-1 ड्राइवर भी बन गए हैं।

रेस जीतने के बाद एंटोनेली ने कहा, “मैं इस तरह जीतना नहीं चाहता था। जॉर्ज के साथ शानदार मुकाबला चल रहा था, लेकिन जीत तो जीत होती है।”

एंटोनेली ने 1 घंटा 28 मिनट 15 सेकंड में रेस पूरी की और फेरारी के लुईस हैमिल्टन को लगभग 11 सेकंड से पीछे छोड़ दिया। रेड बुल के मैक्स वर्स्टैपेन तीसरे स्थान पर रहे।

अब तक इस सीजन की पांचों ग्रां प्री रेस मर्सिडीज ने जीती हैं। ड्राइवर्स चैंपियनशिप में एंटोनेली 131 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जॉर्ज रसेल 88 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अपनी कार में आई खराबी पर रसेल ने निराशा जताते हुए कहा, “अचानक सब कुछ बंद हो गया। इंजन रुक गया, इलेक्ट्रॉनिक्स काम नहीं कर रहे थे और ब्रेकिंग भी सही नहीं थी। यह बेहद निराशाजनक है।”

कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप में मर्सिडीज 219 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। फेरारी 147 अंकों के साथ दूसरे और मैकलारेन 106 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप। आरोपी को...
झारखंड 
पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग...
मध्य प्रदेश 
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-डंपर टक्कर में पांच युवकों की मौत

हादसा पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो में सवार युवक डंपर से टकराने के बाद वाहन...
राजस्थान 
बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-डंपर टक्कर में पांच युवकों की मौत

समुद्र में पलटे ट्रॉलर हादसे में 9 की मौत, 6 मछुआरों की तलाश जारी; प्रशासन ने बढ़ाया रेस्क्यू अभियान

‘मा काली’ ट्रॉलर दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से रवाना हुआ था। संपर्क टूटने के बाद पुलिस, नौसेना, तटरक्षक बल और...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
समुद्र में पलटे ट्रॉलर हादसे में 9 की मौत, 6 मछुआरों की तलाश जारी; प्रशासन ने बढ़ाया रेस्क्यू अभियान

उत्तर प्रदेश

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार