विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत की निराशाजनक हार, टूर्नामेंट से बाहर
लंदन। आईटीटीएफ विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स में भारतीय पुरुष टीम का अभियान प्री-क्वार्टर चरण (अंतिम 32) में समाप्त हो गया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने भारत को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
करीब 1 घंटा 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारत की ओर से मानुष शाह ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, जबकि मानव ठक्कर और साथियान ज्ञानसेकरन अपने-अपने मैच आसानी से हार गए।
मुकाबले की शुरुआत मानुष शाह ने रॉबर्ट गार्डोस के खिलाफ की। उन्होंने पहला गेम 11-6 से जीता, लेकिन इसके बाद 7-11 और 3-11 से अगले दो गेम गंवा दिए।
चौथे गेम में 11-8 से वापसी करते हुए मैच निर्णायक गेम तक पहुंचाया, जहां उन्हें कड़े मुकाबले में 11-13 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कुल 46 मिनट तक चला।
इसके बाद भारत 0-1 से पीछे हो गया और अगले दोनों मुकाबलों में भी टीम को निराशा हाथ लगी। मानव ठक्कर को डेनियल हाबेसोन ने 11-7, 11-5, 11-6 से महज 10 मिनट में हराया।
ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्कावहीं साथियान ज्ञानसेकरन ने थोड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अंततः उन्हें एंड्रियास लेवेनको के खिलाफ 11-5, 11-8, 11-9 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ भारतीय पुरुष टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।'
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
