ऑरेंज कैप पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का कब्जा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल: IPL 2026 में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जारी सीजन में 5 अप्रैल को दो-दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन टॉप पर अभी भी दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी का नाम है।
आईपीएल 2026 में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2026 में 11वें मैच के खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज समीर रिजवी हैं। उन्होंने दो मैचों में 160 रन बनाए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम है। वह कल तक दूसरे नंबर पर थे, लेकिन आज उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। रोहित दो मैच में 113 रन जड़ चुके हैं। वहीं RCB के देवदत्त पडिकक्ल के बल्ले से दो मैचों में 111 रन आए हैं और वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली का नाम है। वह दो मैचों में 108 रन ठोक चुके हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स): 160 रन
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 145 रन
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): 113 रन
देवदत्त पडिकक्ल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 111 रन
कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स): 108 रन
लखनऊ को मिली IPL 2026 की पहली जीत
आईपीएल में 5 अप्रैल के दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी। मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ने लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 9 रन देकर दो विकेट निकाले। वहीं ऋषभ पंत ने 50 बॉल में 9 चौके की मदद से 68 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त ये खबर भी पढ़े : इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

चेन्नई को मिली सीजन की तीसरी हार
दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 43 रनों से हराया। RCB के लिए इस मैच में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और 25 बॉल में 70 रन की तूफानी पारी खेली। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 250 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन ही बना सकी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

यादगार पल बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटा पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं भेंट की टिकट...
राजस्थान 
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

1974 के 13 जुलाई को भारत ने पहली बार 60 ओवर में खेला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  13 जुलाई भारतीय क्रिकेट...
खेल 
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट