मंधाना के तूफान में उड़ा हांगकांग

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दुबई :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहली टीम बन गई है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में  खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। टीम इंडिया की महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 में मलेशिया के खिलाफ 142 रनों से आई थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 193/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में हांगकांग की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और प्रतीका रावल ने दो-दो विकेट लेकर हांगकांग की पारी को जल्द समेटने में अहम भूमिका निभाई।

 रोमांचक मुकाबले में नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल ये खबर भी पढ़े :  रोमांचक मुकाबले में नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल

T20I क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत
142 रन बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर (2018)
137 रन बनाम हांगकांग, दुबई (2026)
104 रन बनाम UAE, सिलहट (2022)
100 रन बनाम बारबाडोस, बर्मिंघम (2022)
इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं। भारतीय ओपनर ने 64 गेंदों पर 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और सात छक्के शामिल रहे। स्मृति ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए।

स्मृति की यह पारी रिकॉर्डों से भरी रही। उन्होंने अपना 18वां इंटरनेशनल शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। यह स्मृति के T20I इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक था।

इतना ही नहीं, स्मृति ने अपनी पारी के दौरान मिताली राज के 10868 इंटरनेशनल रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। हालांकि, स्मृति के अलावा भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को रन गति बढ़ाने में संघर्ष करना पड़ा। प्रतीका रावल ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ऋचा घोष ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए।एशिया कप 2026 में लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया 5 सितंबर को पाकिस्तान का सामना करेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस