रोमांचक मुकाबले में नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

महिला क्रिकेट : नाइजीरिया की महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को एक बेहद रोमांचक मैच में 4 रन से हराकर 2027 के अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए नाइजीरिया अफ्रीका से क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम बनी। अब यह टीम वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के साथ अपने महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेगी। इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल के पास है।


नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 98 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया ने मुश्किल पिच पर 98 रन बनाए, जिसमें कप्तान क्रिस्टाबेल चुकवुओन्ये ने 21, ब्यूटी ओगुआई ने 19 और जेसिका बिएनी ने 15 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस्टीन मुतासा ने दो और तादिवानाशे गारुत्सा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में नाइजीरियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन और सटीक गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 94 रन पर ही समेट दिया और जीत अपने नाम कर ली।

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

नाइजीरिया की गेंदबाजों ने बनाया दबाव
99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने अंत तक मैच में पकड़ बनाए रखी। टीम की ओर से सलेम मुसेका ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि बेथेल जिन्यामा ने 21 और निकोलेट न्यिका ने 18 रन का योगदान दिया। नाइजीरिया की गेंदबाजों ने सही समय पर विकेट निकालकर दबाव बनाए रखा। अंत में जिम्बाब्वे महिला टीम जीत से दूर रह गई। गेंदबाजी में यूसेन पीस सबसे सफल रहीं, उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं, जेनिफर गॉडविन और एनॉइंटेड अखिग्बे ने 2-2 विकेट लेकर अपनी टीम को इस छोटे से स्कोर को डिफेंड करने और टीम को जीत दिलाने में मदद की।

तंजानिया ने केन्या को हराया
प्लेऑफ मुकाबलों में तंजानिया ने पांचवें स्थान के लिए हुए मैच में केन्या को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तंजानिया ने 106 रन बनाए और फिर केन्या की टीम को 19 ओवर में महज 77 रन पर ही ढेर कर दिया। वहीं सातवें स्थान के मैच में नामीबिया ने मलावी पर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। मलावी की पूरी टीम सिर्फ 38 रन बनाकर आउट हो गई, जिसे नामीबिया ने बेहद आसानी से 5.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस