गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने दी 5 विकेट से मात

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 5 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 32 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं सुदर्शन के बल्ले से 58 गेंदों 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।


टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली का शानदार तरीके से साथ देते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कोहली और पडिक्कल के बीच इस मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल 55 रन बनाकर इस मैच में आउट हुए तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां ये खबर भी पढ़े : यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।

गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
आरसीबी - जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात टाइटंस - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर