रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां
फतेहपुर । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरण व जल संरक्षण जागरूकता अभियान सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार फ़तेहपुर में चलाया गया।
जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा सदाशिव इंटर कालेज रेल बाजार के 675 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान किया गया।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।ततपश्चात जल संरक्षण हेतु सभी बच्चों व अध्यापकों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवराम व सभी अध्यापक तथा प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
