ममता की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने फेंके जूते-चप्पल, पोता कीचड़

ममता बनर्जी की गाड़ी को रास्ते में रोका, प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • घटना को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए आरोप 

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार, 9 अगस्त को विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए गाड़ी पर कीचड़ पोत दिया और जूते-चप्पल भी फेंके। प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी और अपशब्द कहे जाने का भी दावा किया गया है।

यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल पुलिस की हिरासत में कथित तौर पर मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंची थीं। घटना को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन स्थानीय ग्रामीणों की ओर से नहीं, बल्कि बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

ममता बनर्जी के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर पत्थर और बड़ी ईंटें फेंकी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी बाहर से लोगों को लेकर आई और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हिरासत में हुई मौत के बाद अब पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार से मिलने का वादा किया था और इसी वजह से वह वहां पहुंचीं। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में पथराव की घटना हुई।

वहीं, स्थानीय लोगों की ओर से अलग दावा सामने आया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी एक शांत इलाके में पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थीं, जिसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ी और विरोध प्रदर्शन हुआ।

ममता बनर्जी ने पूरे घटनाक्रम के लिए बीजेपी और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बाहरी लोगों का सहारा ले रही है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए इसे 'बीजेपी प्रायोजित आतंक' करार दिया।  फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मामले में आगे की स्थिति जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

इंजन में मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का अपडेटेड मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में...
टेक-मित्र 
नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा