नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

निर्वाचन आयोग ने कानूनी और तकनीकी तैयारियां शुरू कीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने विदेश में रह रहे तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं को मतदान का अधिकार देने के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान प्रस्तावित विधेयक में शामिल करने का आग्रह किया है।

निर्वाचन आयोग के साथ निर्वाचन प्रबंधन विधेयक के मसौदे और चुनाव सुधार को लेकर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने यह आग्रह किया।

गृहमंत्री गुरुंग ने इसी के अनुरूप तकनीकी तैयारियां शुरू करने के लिए भी निर्वाचन आयोग से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विदेश में रह रहे नेपाली नागरिकों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुरुंग ने कहा कि पिछले चुनावों में ही सरकार का पूरा प्रयास था कि विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मतदान का अधिकार मिले लेकिन उस समय कुछ तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।

बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, 35 वर्ष में पहली बार होगा मतदान ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, 35 वर्ष में पहली बार होगा मतदान

उन्होंने पिछली बार के चुनाव में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग से आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त मानबहादुर कार्की ने बताया कि इस व्यवस्था के लिए कानूनी, संस्थागत और तकनीकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने इसके लिए आवश्यक संसाधन और जनशक्ति सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद जताई।

कार्की ने कहा कि चुनाव की स्वच्छता, स्वतंत्रता और निष्पक्षता को और मजबूत करने तथा आम मतदाताओं की इच्छा के अनुरूप चुनाव की प्रक्रिया और प्रणाली में सुधार करने के लिए आयोग सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील