मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 5 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। वहीं, इस आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए सघन जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें। वहीं, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को सुमद्री किनारों से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के दौरान किसानों को खुले खेत में जाने से बचने को कहा गया है। इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। कल उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपरी भागों के पास चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। 

राष्ट्रपति से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, साझा की तस्वीरें ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, साझा की तस्वीरें

देश के 23 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 5 सितंबर को देश के 23 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 5 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

यूपी 
यूपी(5 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, महामाया नगर, इटावा, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

बिहार
बिहार (5 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

झारखंड
झारखंड(5-6 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, लातेहार और सिमडेगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (5 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी, टिहरी गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल (5 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): राजौरी, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमा 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(5 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब
पंजाब (5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान
राजस्थान (5 सितंबर-भारी बारिश की संभावना): झुंझुनू, करौली, जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, झालावाड़ और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश (5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बालाघाट, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, बेतुल, मांडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, सागर और इंदौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रायपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, महासमुंद और कोरबा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा
ओडिशा(5 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जाजपुर, क्योंझर, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर और पुरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी