मौसम 12 मई: 11 घंटे के अंदर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली।  देश में कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश- तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 मई को यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है।

घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट अच्छे से पढ़ लें नहीं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में आज के मौसम का हाल बताते हैं। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे...

विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय ये खबर भी पढ़े : विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली ( 12 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 12 मई को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

 फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत ये खबर भी पढ़े :  फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नीस में हुआ भव्य स्वागत

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (12 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 29 अप्रैल को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में आज 12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा ये खबर भी पढ़े : मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार (12 मई- तेज बारिश- आंधी की प्रबल संभावना): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है। पटना में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (12 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): साहेबगंज, जामतारा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (12 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 12 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश ( 12 मई- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

तटरक्षक बल की बढ़ी ताकत, समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक की क्षमताओं को मजबूत करने और 'आत्मनिर्भर भारत' के राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार...
राष्ट्रीय 
तटरक्षक बल की बढ़ी ताकत, समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल

उत्तर प्रदेश

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस