मौसम 27 अगस्त: आज 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा
नई दिल्ली। मौसम 27 अगस्त 2026: देश में मानसून की खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 27 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है। भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों के नुकसान होने की आशंका है। वहीं, इस तेज आंधी के चलते जंगली इलाकों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी होकर सड़क पर गिर सकते हैं।
वहीं, 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाओं के चलते पूर्वी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, इस सिस्टम के अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड से होते हुए लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 27 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 26 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 26 अगस्त को देश के 26 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, तेलंगाना और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(27 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 27 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी
यूपी(27 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, हमीरपुर, सैफई, मैनपुरी, इटावा अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, फर्रुखाबाद, औरैया, रायबरेली, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, चित्रकूट, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, झांसी, बिजनौर, ललितपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ और शामली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार
बिहार (27 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, पटना, गया सिवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड
झारखंड(27-28 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, देवघर, जमशेदपुर, सिमडेगा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद खूंटी, रामगढ़, चतरा और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रांची में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (27 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल (27 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (27 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, मिरपुर, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(27 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चमी मेदिनीपुर, कूचबिहार, बांकुड़ा, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (27-28 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, जालंधर और मोगा में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (27 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, झालावाड़, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली और राजसमंद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (27 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मांडला, होशंगाबाद, सिवनी, खरगोन, सीधी, ग्वालियर, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया और शिवपुरी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
