लद्दाख में हिंसा सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लेह/नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने  लद्दाख में हुई हिंसक झड़पों के लिए सोनम वांगचुक को ज़िम्मेदार ठहराया। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कई नेताओं द्वारा भूख हड़ताल वापस लेने का आग्रह करने के बावजूद, उन्होंने इसे जारी रखा और युवाओं को भड़काया।

स्थिति पर पाया गया काबू

नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बसु को राहत नहीं, जमानत पर टली सुनवाई  ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बसु को राहत नहीं, जमानत पर टली सुनवाई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा किसुबह हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को छोड़कर, स्थिति पर शाम चार बजे तक काबू पा लिया गया और सभी से मीडिया और सोशल मीडिया में पुराने और भड़काऊ वीडियो प्रसारित नहीं करने को कहा गया। बयान में कहा गया है कि सरकार पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करके लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

केंद्र सरकार कर रही है बातचीत

फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा

गृह मंत्रालय ने कहा कि सोनम वांगचुक ने 10 सितंबर को भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसमें लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा देने की मांग की गई थी। बयान में कहा गया है कि यह सर्वविदित है कि भारत सरकार ‘एपेक्स बॉडी लेह’ और ‘कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस’ के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है। उच्चाधिकार प्राप्त समिति और उप-समिति के औपचारिक माध्यम से उनके साथ कई बैठकें की गईं और नेताओं के साथ कई अनौपचारिक बैठकें भी की गईं। उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक छह अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जबकि लद्दाख के नेताओं के साथ 25 और 26 सितंबर को भी बैठकें आयोजित करने की योजना है।  

मंत्रालय ने कहा कि इस तंत्र के माध्यम से बातचीत की प्रक्रिया से लद्दाख अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत करने, परिषदों में एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने और भोटी और पुर्गी को आधिकारिक भाषा घोषित करने जैसे अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, 1800 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

भीड़ ने दफ्तरों में लगाई आग

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 24 सितंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे उनके भड़काऊ भाषणों से भड़की भीड़ प्रदर्शन स्थल से निकली और एक राजनीतिक दल के कार्यालय के साथ-साथ लेह के सीईसी के सरकारी कार्यालय पर हमला किया। उन्होंने इन कार्यालयों में आग लगा दी, सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहन को आग लगा दी। बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया जिसमें 30 से अधिक पुलिस/सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

विकासनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

लखनऊ। राजधानी  के थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
विकासनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

जानें कैसे करें सीबीएसई 12वीं  री-इवैल्यूएशन रिजल्ट डाउनलोड?

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं क्लास के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया...
शिक्षा-रोजगार 
जानें कैसे करें सीबीएसई 12वीं  री-इवैल्यूएशन रिजल्ट डाउनलोड?

ककोड़ा की खेती से किसान कमाएंगे तगड़ा मुनाफा

ककोड़ा की खेती : बारिश के मौसम में ककोड़ा की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने...
खेती-बाड़ी 
ककोड़ा की खेती से किसान कमाएंगे तगड़ा मुनाफा

राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो गई है। जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

उत्तर प्रदेश

विकासनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

लखनऊ। राजधानी  के थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
विकासनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो गई है। जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 40 गणनाकर्मी हटाए गए

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव...
उत्तर प्रदेश 
एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त