तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने हासिल किया बहुमत,144 विधायकों का मिला समर्थन
144 मत में 27 एआईएडीएमके सदस्यों का भी समर्थन
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विजय को अपना बहुमत साबित करने के लिए 117 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें सदन में 144 विधानसभा सदस्यों का समर्थन मिला। सरकार के पक्ष में एआईएडीएम के 27 सदस्यों ने भी मतदान किया।
तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल के बीच आज सुबह 9:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। तमिलगा वेत्रि कड़गम पार्टी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। पहली बार राज्य में चुनाव लड़ने वाली टीवीके ने राज्य में सरकार बनाई है। आज टीवीके सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू की।
ये खबर भी पढ़े : मणिपुर : सुरक्षा बलों का उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, हथियार और नकदी जब्तइसके बाद टीवीके की सरकार के विश्वास मत के लिए मतदान कराया गया। तमिलनाडु की टीवीके सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन चाहिए। विश्वास मत के दौरान सरकार को 144 सदस्यों का समर्थन मिला और बहुमत हासिल कर लिया है।
टीवीके सरकार के पक्ष में पार्टी के 106 के अतिरिक्त कांग्रेस के 5, विदुथलाई चिरुथैगल काची के 2, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 2 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 2 विधायकों ने भी मतदान किया। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक कामराज ने भी सरकार को समर्थन दिया। इसके अलावा एआईएडीएमके के 27 सदस्यों ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया। इस प्रकार मुख्यमंत्री विजय ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
