राज्य सरकार मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के दायरे में लाएगी
रांची । राज्य सरकार ने मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की योजना तय की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस बीमा का कवरेज प्रदान किया जाना है। इस योजना का लाभ दिए जाने को मत्स्य निदेशालय, झारखंड ने सूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक इस योजना में 18-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी मछुआरों को कवर किया जाना है।
ऐसे मछुआरे जो किसी भी निबंधित मत्स्यजीवी सहयोग समिति या मत्स्यजीवी स्वावलम्बी समिति के सदस्य हों, उन्हें लाभ दिया जाना है। जिला स्तर, प्रमंडल या राज्य स्तर पर मत्स्य विभाग से संबद्ध मत्स्य कृषक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य श्रमिक, मछली पकड़ने वाले, केज मत्स्य मित्र, मत्स्य मित्र या मत्स्य पालन से संबद्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।
मत्स्य निदेशालय के मुताबिक बीमित मछुआरों की मृत्यु पर बीमा कंपनी की ओर से पांच लाख रुपये का भुगतान परिजन को किया जाएगा। स्थायी पूर्ण अपंगता की स्थिति में भी इसका लाभ मिलेगा। स्थायी आंशिक अपंगता पर बीमित को 2.50 लाख रुपये का भुगतान का प्रावधान है। इसके अलावा अस्पताल में एडमिट होने के केस में 25 हजार रुपये तक खर्च का लाभ भी मिलेगा। इस बीमा योजना के लिए किसी तरह का प्रीमियम नहीं लिया जाएगा।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां