सोमनाथ भारत की अपराजित आस्था और सभ्यता का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री बोले-11 मई को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर फिर मिलेगा दर्शन का सौभाग्य

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अपराजित आस्था, संस्कृति और सभ्यता का जीवंत प्रतीक है। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 मई को वहां जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा अपने लेख में कहा कि सोमनाथ का इतिहास संघर्ष, पुनर्जागरण और आत्मबल की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर स्थित यह पावन धाम देश को संदेश देता है कि कितने भी आक्रमण और कठिनाइयां क्यों न आएं, भारत की सांस्कृतिक चेतना को समाप्त नहीं किया जा सकता।

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या ये खबर भी पढ़े : सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

प्रधानमंत्री ने उन विभूतियों और वीरों को नमन किया जिन्होंने विभिन्न कालखंडों में सोमनाथ की रक्षा और पुनर्जीवन के लिए संघर्ष किया। उन्होंने महाराज धारसेन चतुर्थ, भीम प्रथम, राजा भोज, कुमारपाल सोलंकी, अहिल्याबाई होल्कर सहित अनेक ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को याद किया। साथ ही वीर हमीरजी गोहिल और वीर वेगड़ाजी भील के साहस को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। वर्ष 1951 में मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा हुआ और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ मंदिर, राम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास से सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सोमनाथ धाम की यात्रा करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की उस सभ्यतागत चेतना का प्रतीक है जिसने हर चुनौती के बावजूद अपनी पहचान और परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखा। 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

संत कबीर नगर,15 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन

अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में जनपद पुलिस की ओर से शिवभक्तों एवं...