राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर उठाए सवाल, भाजपा ने मांगा हिसाब-किताब

54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च का भाजपा का दावा,फंडिंग और वित्तीय स्रोतों को सार्वजनिक करने की मांग 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि वर्ष 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी 54 बार विदेश यात्राओं पर गए, जिन पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। भाजपा ने इन यात्राओं की फंडिंग और वित्तीय स्रोतों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं में अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, जर्मनी, वियतनाम, कम्बोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, यूएई और हाल की ओमान-मस्कट यात्रा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं के प्रेस इटिनरी, संसदीय रिकॉर्ड और फोटो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन इनके खर्च का स्रोत स्पष्ट नहीं है।

यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा ये खबर भी पढ़े : यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा

संबित पात्रा ने दावा किया कि वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच राहुल गांधी की घोषित आय लगभग 11 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेश यात्राओं पर कथित खर्च 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि आय और खर्च के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

भाजपा नेता ने कुछ विशेष यात्राओं का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, वर्ष 2015 में दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि उसी वर्ष राहुल गांधी की घोषित आय 86.55 लाख रुपये थी। इसी प्रकार दिसंबर 2025 में लंदन और बर्लिन यात्रा पर 1.4 करोड़ रुपये, सितंबर-अक्टूबर 2025 में लैटिन अमेरिका यात्रा पर 5.5 करोड़ रुपये तथा अप्रैल 2025 में बोस्टन यात्रा पर 1.2 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया।

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 की दुबई यात्रा और मई 2026 की मस्कट यात्रा ‘अघोषित’ थीं। उन्होंने दावा किया कि इन यात्राओं को लेकर सीआरपीएफ द्वारा पत्र भी लिखे गए थे, जिनमें ’नो प्रोग्राम’, ‘नो होस्ट डिस्क्लोजर’ और ‘सीक्रेट ट्रिप’ जैसे उल्लेख थे। भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि इन यात्राओं के खर्च, अनुमति और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देशभर में हो रहे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निकायों को लगाई फटकार

अवैध निर्माण रोकने के बजाय केवल नोटिस जारी, प्रभावी कार्रवाई भी नहीं हुई: सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। देशभर में अवैध...
राष्ट्रीय 
देशभर में हो रहे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निकायों को लगाई फटकार

महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 03 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की...