डिजिटल इंडिया पर सवाल,आईपीपीबी की खामियां उजागर,लेनदेन विफलता दर बढ़ी

खातों में गड़बड़ी, यूपीआई विफलता बढ़ी, बैंकिंग सिस्टम की साख प्रभावित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी  

  • खाता सत्यापन में गंभीर खामियां सामने आईं,यूपीआई सेवाएं बाधित

नई दिल्ली।‘डिजिटल इंडिया’ के बढ़ते दायरे और वित्तीय समावेशन के बड़े दावों के बीच इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा रिपोर्ट ने जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। संसद में पेश इस रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि डिजिटल विस्तार की चमक के पीछे प्रणाली की बुनियादी कमजोरियां अब सतह पर आने लगी हैं।

सीएजी के लेखा परीक्षण में सामने आया कि आईपीपीबी में खाता खोलने की प्रक्रिया ही पूरी तरह विश्वसनीय नहीं रह गई है। कई खाते बिना मोबाइल नंबर के उचित सत्यापन के खोल दिए गए, जबकि एक ही मोबाइल नंबर को कई ग्राहकों से जोड़ने के मामले भी सामने आए। यह स्थिति केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि बैंकिंग सुरक्षा और आंकड़ा प्रबंधन में गंभीर खामियों का संकेत है।

रेल सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, दिल्ली मंडल के 680 रूट किलोमीटर पर लगेगा ‘कवच 4.0’ ये खबर भी पढ़े : रेल सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, दिल्ली मंडल के 680 रूट किलोमीटर पर लगेगा ‘कवच 4.0’

डिजिटल बैंकिंग की रीढ़ माने जाने वाले भरोसे पर भी इस रिपोर्ट ने सीधा सवाल खड़ा किया है। खासतौर पर तब, जब देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेनदेन तेजी से बढ़ रहे हैं और आम उपभोक्ता पूरी तरह डिजिटल माध्यमों पर निर्भर होता जा रहा है।

रिपोर्ट का एक और अहम पहलू यह है कि आईपीपीबी के बड़ी संख्या में खाते निष्क्रिय या कम उपयोग में पाए गए। इससे यह साफ होता है कि वित्तीय समावेशन का लक्ष्य केवल खाते खोलने तक सीमित रह गया है, जबकि इन खातों को सक्रिय आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। घर-घर बैंकिंग सेवा, जिसे आईपीपीबी की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है, उसी मोर्चे पर प्रदर्शन कमजोर मिला। कई सेवाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं, कई अनुरोध लंबित या रद्द हो गए। इससे यह सवाल उठता है कि क्या बैंक अपनी सबसे अहम सेवा को ही प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रहा है।

सबसे गंभीर चिंता यूपीआई सेवाओं को लेकर सामने आई है। सीएजी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि आईपीपीबी की यूपीआई लेनदेन विफलता दर 2021-22 में 3.29% से बढ़कर 2022-23 में 7.82% तक पहुंच गई। यह दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तय 1% मानक से कई गुना ज्यादा है।

इसके साथ ही 2023-24 के दौरान कुल 362 घंटे की सेवा बाधा दर्ज होना इस बात का संकेत है कि डिजिटल अवसंरचना अभी भी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं बन पाई है। बार-बार विफल होते लेनदेन और सेवाओं में बाधा की घटनाएं न केवल ग्राहक अनुभव को प्रभावित करती हैं, बल्कि डिजिटल भुगतान प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी असर डालती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की खामियां खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ज्यादा असर डालती हैं, जहां आईपीपीबी की पहुंच सबसे अधिक है और लोग पहली बार बैंकिंग प्रणाली से जुड़ रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विफलताएं वित्तीय समावेशन के पूरे उद्देश्य को कमजोर कर सकती हैं। सीएजी ने अपनी सिफारिशों में स्पष्ट तौर पर कहा है कि आईपीपीबी को आंकड़ों की सफाई, मजबूत सत्यापन प्रक्रिया और सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के उन्नयन पर तत्काल ध्यान देना होगा। साथ ही यूपीआई सेवाओं की निगरानी के लिए प्रभावी प्रणाली विकसित करना भी जरूरी बताया गया है।

हालांकि रिपोर्ट में बैंक के नेटवर्क विस्तार और ग्राहक आधार बढ़ाने के प्रयासों को सकारात्मक माना गया है, लेकिन यह भी साफ कर दिया गया है कि केवल विस्तार पर्याप्त नहीं है-प्रणाली की विश्वसनीयता और सेवा की गुणवत्ता ही असली कसौटी है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डिजिटल इंडिया का ढांचा जमीनी स्तर पर उतना मजबूत है, जितना कागजों पर दिखाई देता है? आने वाले समय में आईपीपीबी के सुधारात्मक कदम ही तय करेंगे कि यह भरोसा बहाल होता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि