झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। बंगाल की खाड़ी से सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में बना साइक्लोनिक सर्कुलेश राज्य की ओर बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा। 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। माैसम विभाग ने दस जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी ,पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां इलाके शामिल हैँ। इन जिलाें में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है। राज्य में अब तक 13 फीसदी ही बारिश हुई है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है। केंद्र ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में भारी बारिश की संभावना 20 अगस्त तक है।

लोकसभा से पारित हुआ कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2026 ये खबर भी पढ़े : लोकसभा से पारित हुआ कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2026

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर*...
शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस नें कसा शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत