अब भारत में हो सकेगी अमेरिकी इंजन की मरम्मत,वायु सेना के साथ समझौता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस भारतीय वायु सेना के साथ लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस फ्लीट को पावर देने वाले इंजन के लिए रिपेयर सेंटर बनाएगी। इस बावत अमेरिकन एयरक्राफ्ट इंजन आपूर्ति कंपनी ने सोमवार को वायु सेना के साथ समझौता किया है। देश में बनने वाली इस सुविधा का मालिकाना हक वायु सेना के पास होगा, जिससे विदेशी निर्भरता खत्म होने के साथ ही जरूरत पड़ने पर मरम्मत में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

एलसीए तेजस को जंग के लिए तैयार होने में तेजी लाने के मद्देनजर जीई एयरोस्पेस ने भारत में इंजन डिपो बनाने के लिए भारतीय वायु सेना के साथ समझौता किया है। अब एलसीए तेजस मार्क-1ए को पावर देने वाले एफ404-आईएन20 इंजन के लिए देश में ही रिपेयर और ओवरहॉल डिपो बनाया जायेगा। इससे वायु सेना को तेजस लड़ाकू विमान की आपूर्ति में हो रही देरी में तेजी से सुधार होगा, क्योंकि इससे मरम्मत के लिए विदेशी निर्भरता कम होगी और इंजन की रिपेयरिंग में लगने वाला समय भी बचेगा। यह सुविधा का निर्माण वायु सेना करेगी, लेकिन तकनीकी सहयोग जीई एयरोस्पेस देगी।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल के बड़े नेता थे निशाने पर ये खबर भी पढ़े : जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल के बड़े नेता थे निशाने पर

कंपनी ने कहा कि डिपो का संचालन वायु सेना के हाथों में होगा, जिसमें जीई एयरोस्पेस प्रशिक्षित कर्मचारी, उन्हें प्रशिक्षण, जरूरी स्पेयर पार्ट्स और विशेष उपकरण की सप्लाई देगी। तेजस मार्क-1ए एयरक्राफ्ट के लिए एफ404-आईएन20 इंजन का नियमित तौर पर सालभर निर्माण करना लड़ाई की तैयारी के लिए जरूरी है, इसलिए आपूर्ति चेन में देरी से फ्लीट की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। भारत में ही रिपेयर और ओवरहॉल की सुविधा सेट अप करने से लॉजिस्टिक दिक्कतों को कम करने में मदद मिलेगी।

जीई एयरोस्पेस में डिफेंस और सिस्टम्स के लिए सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट की उपाध्यक्ष रीटा फ्लेहर्टी ने एक बयान में कहा कि भारत के सशस्त्र बलों को सहयोग करने और तेजस फ्लीट की स्थानीय स्थिरता को बढ़ाने के लिहाज से यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले डिपो फैसिलिटी के जरिए हम भारतीय वायु सेना के लिए इंजन की उपलब्धता को सहयोग करेंगे, जिससे यह पक्का होगा कि उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अग्रणी तकनीक आसानी से मिल सके।

उन्होंने कहा कि तुरंत आॅपरेशनल फायदों के अलावा यह विकास रणनीतिक रूप से भी जरूरी है, क्योंकि यह कौशल विकास, आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण और तकनीकी ज्ञान हस्तांतरण के जरिए आत्मनिर्भरता के तहत स्वदेशी स्थिरता के लिए भारत के प्रयास को मजबूत करता है। जीई एयरोस्पेस ने कहा कि यह सहयोग जीई एयरोस्पेस और भारतीय वायु सेना के बीच चार दशक पुरानी साझेदारी का अगला कदम है। 

कंपनी अभी भारतीय सेना के कई प्लेटफॉर्म को सहयोग करती है, जिसमें नौसेना के पी-8आई एयरक्राफ्ट, एमएच-60आर हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर के इंजन के साथ-साथ फ्रंटलाइन वॉरशिप को पावर देने वाले मरीन गैस टर्बाइन शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने मंगलवार को 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए दो...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

ऐतिहासिक स्थलों को मिलेगा वैश्विक पहचान का दर्जा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

पटना। बिहार की हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने तथा प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन...
बिहार 
ऐतिहासिक स्थलों को मिलेगा वैश्विक पहचान का दर्जा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान