मुर्मू ने 15 नर्सों को प्रदान किए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

मुर्मू ने 15 नर्सों को प्रदान किए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विभिन्न वर्ग की 15 नर्सों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया। 

पुरस्कृत नर्सों में एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) वर्ग में अंडमान निकोबार की रेबा रानी सरकार, आंध्र प्रदेश की वलिवेती सुभावती, दादर-नगर हमेली एवं दमन-दीव की सरोज फकीरभाई पटेल, लक्षद्वीप की रजिया बेगम पीबी और महाराष्ट्र की सुजाता अशोक बागुल , एलएचवी (लेडी हेल्थ विजिटर) वर्ग में असम की बीना पानी डेका, नर्स वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की किजुम सोरा कारगा, दिल्ली की डिम्पल अरोड़ा और मेजर जनरल शीना पी डी, कर्नाटक की डॉ बानू एमआर, मणिपुर की लीमापोकपम रंजीता देवी, मिजोरम की वी लालमंगई, पुडुचेरी की एलएस मणिमोझाी, तमिलनाडु की के अलामेलु मंगयारकरसी और पश्चिम बंगाल की डॉली बिस्वास शामिल हैं। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। इसका उद्देश्य उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान देना है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में  ठन्डे पानी की लगी मशीन बनी शोपीस फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में  ठन्डे पानी की लगी मशीन बनी शोपीस
फ़िरोज़ाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध टीबी  क्लीनिक के समीप लगी ठन्डे पानी की मशीन जो केवल शोपीस बनी...
बाइक चोरी के दोषी को तीन वर्ष का कारावास
ठेकेदार का शव केन नदी पुल के नीचे मिला, हत्या की आशंका
बंदियों को फरार कराने में मदद व रुपये ट्रांसफर कराने वाली एक महिला सहित दो गिरफ्तार
उदयपुर में हादसा, 2 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
ज्वैलर्स से लूट और हत्या के मामले में तीन आरोपितों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा
अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित तीन घायल