ब्रिक्स सम्मेलन में जयशंकर का संदेश, वैश्विक संस्थाओं में बदलाव की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं को समय के अनुरूप ढालने पर भारत का जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक संस्थाओं में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि बदलती दुनिया में बहुपक्षवाद को प्रभावी बनाए रखने के लिए सुधार अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुका है। भारत मंडपम में आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संस्थाएं आज की चुनौतियों और वास्तविकताओं के अनुरूप खुद को ढालने में असफल रही हैं।

जयशंकर ने कहा कि आज की दुनिया पहले की तुलना में कहीं अधिक जुड़ी हुई, जटिल और बहुध्रुवीय हो चुकी है, लेकिन वैश्विक शासन व्यवस्था अब भी पुराने ढांचे पर आधारित है। इससे बहुपक्षीय संस्थाओं की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भरोसे की कमी और निर्णय लेने की कमजोरियों ने अंतरराष्ट्रीय ढांचे पर दबाव बढ़ाया है।

प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी ये खबर भी पढ़े : प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी

विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों की साझा जिम्मेदारी है कि वे अधिक प्रतिनिधित्वकारी, जवाबदेह और समावेशी वैश्विक शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ऐसे बहुपक्षवाद का समर्थक रहा है, जो वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करे और विकासशील देशों की आकांक्षाओं को महत्व दे।
अपने संबोधन में जयशंकर ने चार प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया। पहला, संयुक्त राष्ट्र और उसकी सहयोगी संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद आज भी पुराने दौर की संरचना को दशार्ती है और उसमें एशिया, अफ्रीका तथा लैटिन अमेरिका का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार जरूरी है।

दूसरे बिंदु में उन्होंने इंटर-गवर्नमेंटल नेगोशिएशन प्रक्रिया में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि अब टेक्स्ट आधारित बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है। तीसरे बिंदु में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई। उनके अनुसार सप्लाई चेन संकट, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की चुनौतियों तथा संसाधनों तक असमान पहुंच ने विकासशील देशों पर अतिरिक्त दबाव डाला है। बहुपक्षीय विकास बैंकों को अधिक संसाधन जुटाने और तेजी से प्रतिक्रिया देने योग्य बनाना होगा।

चौथे बिंदु में जयशंकर ने विश्व व्यापार संगठन आधारित निष्पक्ष और नियम आधारित वैश्विक व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गैर-बाजार प्रथाओं और असंतुलित सप्लाई चेन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने नए जोखिम खड़े किए हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय का स्पष्ट संदेश सहयोग, संवाद और सुधार है तथा भारत एक अधिक लोकतांत्रिक और समान वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के लिए सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा