भारतीय सेना का दल सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स’ के लिए कंबोडिया रवाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय सेना का एक दल भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-द्वितीय’ में भाग लेने के लिए रविवार को कंबोडिया रवाना हो गया। यह संयुक्त अभ्यास 4 मई से 17 मई तक कंबोडिया के कंम्पोंग स्प्यू प्रांत स्थित तेचो सेन फ्नोम थॉम म्रियास प्रांतीय रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैम्प बेसिल) में आयोजित किया जाएगा।

मित्र देशों के साथ भारत के बढ़ते रक्षा सहयोग के तहत कंबोडिया के साथ यह अभ्यास विशेष महत्व रखता है। बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में ऐसे संयुक्त अभ्यास सैन्य समन्वय और रणनीतिक समझ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अभ्यास में भारतीय सेना के कुल 120 सैनिक भाग ले रहे हैं, जिनमें अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं। वहीं कंबोडिया की ओर से रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 सैनिक इसमें शामिल हो रहे हैं। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है और इसका फोकस शांति मिशनों के दौरान आतंकवाद-रोधी अभियानों की तैयारी पर रहेगा।

बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी

अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं विभिन्न सामरिक और व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। इसमें ड्रोन संचालन, मोर्टार और स्नाइपर रणनीतियों जैसे विशेष कौशलों का प्रशिक्षण भी शामिल है। साथ ही, व्यापक चर्चा और फील्ड एक्सरसाइज के माध्यम से एक-दूसरे के अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसके अंत में एक संयुक्त सत्यापन अभ्यास भी आयोजित होगा।

मौसम 19 जून: 11 राज्यों के अंदर अगले 15 घंटों में भारी बारिश आंधी-तूफान का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 19 जून: 11 राज्यों के अंदर अगले 15 घंटों में भारी बारिश आंधी-तूफान का अलर्ट

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता, समन्वय और कार्यात्मक तालमेल को बढ़ाना है। इसके अलावा, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अभियानों के दौरान अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम रणनीतियों को साझा करना भी इसका अहम हिस्सा है। ‘सिनबैक्स-द्वितीय’ न केवल भारत और कंबोडिया के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों को दशार्ता है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग और आपसी समझ को भी नई दिशा देता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए रवाना ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए रवाना

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर । आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भोपाल । विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार की शाम समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों से गुंजायमान...
मध्य प्रदेश 
 समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

रॉटरडैम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
 भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का...
छत्तीसगढ़ 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास