डंपर-बोलेरो भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन जिंदा जले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चूरू। जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। सादुलपुर-पिलानी रोड पर थिरपाली गांव के पास डंपर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार तीन लोग जिंदा जल गए।

हादसा गुरुवार रात थिरपाली टोल प्लाजा के पास हुआ। आग की लपटों में घिरी बोलेरो को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव ये खबर भी पढ़े : हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव

हमीरवास थाना अधिकारी राय सिंह के अनुसार बोलेरो सवार लोग सिद्धमुख क्षेत्र से पिलानी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं डंपर राजगढ़ की ओर जा रहा था।

प्रारंभिक जानकारी में डंपर की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले पिलानी के बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों में हनुमानगढ़ जिले के मनदरपुरा गांव के पंकज (20), कमल (22), आनंद (20), चूरू के सिद्धमुख निवासी विकास (24) और हरियाणा के हिसार निवासी आशीष शामिल हैं।

हादसे के बाद बोलेरो में लगी आग के कारण सादुलपुर-पिलानी रोड पर लंबा जाम लग गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे,...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती...
हिमाचल 
 हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के...
पश्चिम बंगाल 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

कोलकाता। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (एसएनयू) के विधि विभाग और सिटिज़न्स फॉर जस्टिस (सी4जे) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "यूनिफॉर्म...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर