हिंद-प्रशांत रणनीति मजबूत करने एशिया दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वियतनाम और दक्षिण कोरिया के साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ाने पर रहेगा फोकस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। 18 से 21 मई तक चलने वाले इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रणनीतिक सैन्य सहयोग, रक्षा उद्योग साझेदारी और समुद्री सहयोग को नई गति देना है।

रक्षा मंत्री सबसे पहले वियतनाम पहुंचेंगे, जहां वह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और उच्च स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई थी।

जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की' ये खबर भी पढ़े : जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की'

राजनाथ सिंह की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और वियतनाम रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से साझेदारी बढ़ा रहे हैं। रक्षा मंत्री वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे, जहां वह कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। बैठक में रक्षा सहयोग की समीक्षा के साथ नई संयुक्त पहलों पर चर्चा होगी। राजनाथ सिंह रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (डीएपीए) के मंत्री ली योंग-चेओल से भी मुलाकात करेंगे और भारत-कोरिया व्यापार गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

दौरे के दौरान दक्षिण कोरिया में भारतीय युद्ध स्मारक का संयुक्त उद्घाटन भी किया जाएगा। यह स्मारक कोरियाई युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान की याद में बनाया गया है। भारतीय सेना की 60 पैराशूट फील्ड एम्बुलेंस यूनिट ने युद्ध के दौरान दो लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया था और हजारों सैनिकों के शांतिपूर्ण प्रत्यावर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरकार का मानना है कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और दक्षिण कोरिया की ‘इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजी’ के बीच बढ़ता तालमेल क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती देगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और खाड़ी के देशों से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई बाधित...
कारोबार 
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

काठमांडू। नेपाल राष्ट्र बैंक ने 200 और 500 रुपये मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के वैध उपयोग की आधिकारिक अनुमति दे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन