भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ियों के साथ किया मतदान
रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया है। अपनी पत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल की धर्मपत्नी ट्विंकल जायसवाल के साथ बूथ पर पंहुचे और वोट डाला। इससे पूर्व उनके पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और उनकी माता विद्या जायसवाल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किया। उन्होंने हजारीबाग शहर के वार्ड संख्या 27 स्थित मालवीय मार्ग के अपने बिहारी बालिका उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 209 पंहुचे जहाँ मतदान से पूर्व की सारी प्रक्रिया पूरी कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का उपयोग किया। मनीष जायसवाल ने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों से सभी मतदाताओं से अपील किया की अपने- अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के अधिकार का उपयोग जरुर दें।
टिप्पणियां