युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरा: नाज़िया दानिश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस की नेत्री नाज़िया दानिश ने केंद्र और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन सरकार उसकी बात सुनने के बजाय उसे बदनाम करने में लगी हुई है।

नाज़िया दानिश ने कहा, “अगर कोई पार्टी जनता की समस्याओं पर काम करने के बजाय सिर्फ प्रचार और जुमलों के सहारे आगे बढ़ती है, तो वह कुछ समय के लिए सुर्खियां जरूर बटोर सकती है, लेकिन जनता सच्चाई सब जानती है। कांग्रेस ने देश को लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की मजबूत नींव दी है। आज भी कांग्रेस ही मजबूती से जनता की आवाज उठा रही है।”

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मिला ई-मेल  ये खबर भी पढ़े : दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मिला ई-मेल 

उन्होंने कहा कि आज का युवा जब सरकार की नीतियों का विरोध करता है या अपने अधिकारों की बात करता है, तो उसे बाहरी ताकतों से जोड़ने की कोशिश की जाती है और कई बार उसे “देशविरोधी” या “आतंकवादी सोच” वाला बताकर उसकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

नाज़िया दानिश ने कहा, “सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि उन्हें डराने और बदनाम करने की राजनीति करनी चाहिए। देश का युवा रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य चाहता है। उसकी आवाज को कुचलने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।”

उन्होंने राजनीतिक भाषा के गिरते स्तर पर भी चिंता जताई और कहा कि “कॉकरोच पार्टी” जैसे शब्द लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। जनता व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं, बल्कि मुद्दों पर जवाब चाहती है। कांग्रेस जनता के मुद्दों की राजनीति करती है और आगे भी करती रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप