'मेरे ऊपर 36 केस, मैं प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरता':राहुल गांधी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कोलकाता: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर, कोलकाता और मेटियाब्रुज 3 बड़ी रैलियों में जनता को संबोधित किया। राहुल ने इन रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। मेटियाब्रुज में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर 36 केस हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं।
'BJP को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है, क्योंकि...'

मेटियाब्रुज में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। ये पूरे देश में वोट चोरी कर रहे हैं। जो भी भाजपा और RSS से लड़ता है, उस पर ये लोग आक्रमण करते हैं। मैं 24 घंटा हर प्रदेश में भाजपा और RSS की विचारधारा से लड़ता हूं और हमेशा वे मुझ पर आक्रमण करते हैं। मेरे ऊपर 36 केस हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरता हूं। BJP को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है, क्योंकि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम BJP से कोई समझौता नहीं कर सकते।'

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे ये खबर भी पढ़े : पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

'पूरे प्रदेश में करप्शन और गुंडागर्दी का जाल पसरा है'
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैला दी है। उन्होंने पिछले चुनाव में कहा था कि वे बेरोजगारी मिटा देंगी। उन्होंने कहा था कि वे 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाएंगी। आज बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता मांगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शारदा और चिटफंड घोटाला किया है। सत्ता के लालच में BJP और TMC ने पश्चिम बंगाल की जनता का बहुत नुकसान किया है। पूरे प्रदेश में करप्शन और गुंडागर्दी का जाल पसरा है, जनता परेशान है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है।'

'ममता बंगाल में बीजेपी के लिए रास्ता खोल रही हैं'
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ममता बनर्जी बंगाल में नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लिए रास्ता खोल रही हैं क्योंकि वह सही सरकार नहीं चलाती, भ्रष्ट सरकार चलाती है। रोजगार नहीं दिलवातीं, विकास नहीं करतीं। नतीजा क्या है? बंगाल में बीजेपी की सरकार कभी नहीं आनी चाहिए। मगर आपकी जो मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी वो बीजेपी के लिए बंगाल में रास्ता खोल रही हैं। यह सच्चाई है और इस सच्चाई को कोई नहीं नकार सकता। सत्ता के लालच में दोनों दलों ने जनता को नुकसान पहुंचाया है।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को सिलीगुड़ी में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येचिएल लेइटर ने कहा है कि इस्राइल को स्पष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि तुर्किये...
अंतर्राष्ट्रीय 
इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा लेकर घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण