स्वच्छ भारत अभियान को बनाएं जन आंदोलन: परियोजना प्रमुख जयदीप घोष

एनटीपीसी बरौनी में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित 

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

पटना/बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 16 से 31 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का रविवार को समापन हो गया। पखवाड़े के दौरान परियोजना परिसर, टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सफाई अभियान आयोजित की गई।

समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यस्थल तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भारत सरकार के “स्वच्छ भारत अभियान” में सक्रिय रूप से भाग लें और इस मुहिम को जन आंदोलन बनाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जबकि टाउनशिप के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक माध्यमों से स्वच्छता के संदेश का प्रसार करना था।

 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी उपयोगी जानकारी देने के उद्देश्य से एक संवाद सत्र भी आयोजित की गई। वहीं, टाउनशिप निवासियों के बीच सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए भी एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित हुई, जिसमें उन्हें इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और वैकल्पिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन