सिर्फ 60 दिनों तक चीनी छोड़ने से क्या होगा?
चीनी छोड़ने : आज की लाइफस्टाइल में चीनी ज्यादातर लोगों की डाइट का एक बड़ा हिस्सा बन चुकी है। सुबह की चाय से लेकर पैक्ड फूड्स तक, लोग अनजाने में भारी मात्रा में चीनी का सेवन कर लेते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन इसके अत्याधिक सेवन आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। चीनी का सेवन कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप सिर्फ 60 दिनों के लिए अपनी डाइट से चीनी को पूरी तरह से हटा दें, तो आपके शरीर में क्या बदलाव आएंगे? चलिए जानते हैं।
1. शुरुआती दिक्कतें
शुरुआत के 3 से 7 दिनों तक आपको सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और चीनी की क्रेविंग हो सकती है। इसे 'शुगर विड्रॉल' कहते हैं। लेकिन जैसे ही आप पहला हफ्ता पार करेंगे, आपकी सुस्ती गायब हो जाएगी। चीनी खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और घटता है, जिससे थकान होती है। चीनी छोड़ने के बाद आपका एनर्जी लेवल दिनभर स्थिर रहेगा।
2. वजन में तेजी से गिरावट
चीनी में सिर्फ 'कैलोरी' होती हैं, जो शरीर में फैट के रूप में जमा होती हैं। जब आप 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाते हैं, तो आपका शरीर ऊर्जा के लिए जमा हुए फैट को बर्न करना शुरू कर देता है। पेट की चर्बी कम होने लगती है और आप स्लिम नजर आने लगते हैं।
3. चेहरे पर आएगा निखार
ज्यादा चीनी खाने से शरीर में 'ग्लाइकेशन' की प्रक्रिया होती है, जो त्वचा के कोलाजन को नुकसान पहुंचाती है। इससे समय से पहले झुर्रियां और मुंहासे होने लगते हैं। 60 दिनों तक चीनी छोड़ने से आपकी त्वचा साफ, चमकदार और जवां दिखने लगेगी।
4. दिल की सेहत के लिए
चीनी छोड़ने से आपके शरीर में सूजन कम होती है। इससे ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा, आपका लिवर डिटॉक्स होता है और फैटी लिवर की समस्या से बच सकते हैं।
5. फोकस और बेहतर नींद
रिसर्च बताते हैं कि अधिक चीनी का सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। चीनी छोड़ने के बाद आपका फोकस बढ़ेगा, याददाश्त बेहतर होती है और मूड स्विंग्स कम होते हैं। साथ ही, रात में आपको गहरी और सुकून भरी नींद आती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
