शी जिनपिंग 8-9 जून को जाएंगे उत्तर कोरियाः सरकारी मीडिया
मास्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के निमंत्रण पर 8-9 जून को उत्तर कोरिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे।
कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी (केसीएनए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी गत 9-10 अप्रैल को प्योंगयोग की यात्रा पर गये थे।
किम जोंग उन ने जापान के खिलाफ युद्ध में चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर गत वर्ष 2-4 सितंबर के दौरान विशेष कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति जिनपिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा की थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
