अमेरिका में एयर शो के बीच दो लड़ाकू विमान टकराए, चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित, इवेंट रद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित इडाहो राज्य में आयोजित गनफाइटर स्काइज एयर शो को रद कर दिया गया। हुआ यूं कि माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर दूसरे दिन का एयर शो शुरू होने से पहले ही दो अमेरिकी लड़ाकू विमान एक-दूसरे से टकरा गए। इससे दोनों में आग लग गई और वह मलबे में बदल गए। आश्चर्यजनक रूप से दोनों विमानों के चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित हैं। चारों समय रहते सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे।

सीबीएस न्यूज और एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल के चारों सदस्यों की हालत स्थिर है और सैन्य अड्डे पर मौजूद किसी भी दर्शक या नागरिक को चोट नहीं आई है। यह हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर लगभग 12:30 हुआ। आसमान में रोमांच का प्रदर्शन कर रहे यह फाइटर जेट अचानक हवा में एक दूसरे में लिपट कर गिर गए। गिरते ही दोनों में आग लग गई।

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता ये खबर भी पढ़े : आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो अमेरिकी नौसेना के ईए-18जी ग्रोवलर विमान हैं। उन्होंने बताया कि दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दुर्घटना की जांच चल रही है।

कमांडर उमयम के अनुसार, ईए-18जी ग्रोवलर को व्हिडबे आइलैंड वॉशिंगटन से इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 में तैनात किया गया था। यूएस नेवी के अनुसार, हर यूनिट की कीमत लगभग 67 मिलियन डॉलर है।

एयर शो की योजना से संबद्ध सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स ने कहा कि सैन्य बेस पर किसी को चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित हैं और यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। इस सैन्य हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उसे सील कर दिया गया था। साथ ही एयर शो को भी रद कर दिया गया है।

इवेंट के आयोजकों के अनुसार, यह लोकप्रिय एयर शो एविएशन के इतिहास का एक उत्सव है और इसमें आधुनिक सैन्य क्षमताओं की झलक मिलती है। इसमें हवाई प्रदर्शन और पैराशूट जंप भी शामिल हैं। यूएस एयर फ़ोर्स का फ़्लाइट डेमोंस्ट्रेशन स्क्वाड्रन, थंडरबर्ड्स, दोनों दिन इस शो का मुख्य आकर्षण रहने वाला था। माउंटेन होम पुलिस ने घोषणा की कि एयर शो रद कर दिया गया है। पुलिस ने जनता को चेतावनी दी कि वह बेस के आसपास जाने से बचे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

नाइंसाफी के खिलाफ राहुल गांधी ने हमेशा आवाज़ उठाई है-प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सांसद  प्रमोद तिवारी के प्रतापगढ़ एकदिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज...