ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वॉशिंगटन । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य हमलों और बमबारी को फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच चुकी है और समझौते के कई प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनने की दिशा में प्रगति हुई है।

सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर जारी अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं के बाद उन्होंने नियोजित सैन्य कार्रवाई रद्द करने का निर्णय लिया। उनके अनुसार, समझौते की रूपरेखा और उससे जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधित पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर ट्रंप ने रखी शर्त  ये खबर भी पढ़े : अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर ट्रंप ने रखी शर्त 

ट्रंप ने कहा कि इस प्रक्रिया में अमेरिका के अलावा इजराइल, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, तुर्किये, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और मिश्र सहित कई देशों की भूमिका रही है।हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लागू नौसैनिक नाकाबंदी फिलहाल जारी रहेगी और अंतिम समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होने तक इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि समझौते से जुड़ी अगली घोषणाएं जल्द की जा सकती हैं।

नेपाल में विपक्ष के लगातार विरोध के चलते प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार तक स्थगित ये खबर भी पढ़े : नेपाल में विपक्ष के लगातार विरोध के चलते प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार तक स्थगित

इस बीच, अमेरिकी सैन्य कमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर महत्वपूर्ण दावा किया है। सेंटकॉम के अनुसार, होर्मुज जलडमरुमध्य अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और वहां सुरक्षित समुद्री मार्ग उपलब्ध हैं।

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक ये खबर भी पढ़े : UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक

सेंटकॉम ने कहा कि जो जहाज ईरान से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, वे सामान्य रूप से इस मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि पिछले दो महीनों के दौरान सैकड़ों वाणिज्यिक जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरे हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

उत्तर प्रदेश

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी