काठमांडू में अवैध बस्ती को सुरक्षाकर्मियों ने घेरा, अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के लिए अवैध बस्ती के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

सरकार दो दिन से लगातार अवैध बस्ती में रह रहे लोगों को इस जगह को खाली करने की चेतावनी दे रही है। सरकार ने कहा कि भूमिहीनों की पहचान कर उनके लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था की गई है।

आज सुबह यहां डोजर के साथ सुरक्षाकर्मी पहुंचे। कल स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पत्थरबाजी की थी। पथराव में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। कल काठमांडू महानगरपालिका ने थापाथली और गैह्रीगाउँ की अवैध बस्तियों में डोजर चलाया था। आज मनोहरा की बस्ती हटाने की योजना है।

बागमती नदी किनारे अवैध बस्ती खाली कराने के साथ ही वास्तविक सुकुमवासियों की पहचान के लिए ‘स्क्रीनिंग’ (विवरण संकलन) प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला: 80 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना ये खबर भी पढ़े : अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला: 80 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

सरकार ने पिछले आंकड़ों और वर्तमान ‘स्क्रीनिंग’ प्रक्रिया के बाद वास्तविक सुकुमवासियों की पहचान कर उन्हें दीर्घकालीन आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

शहरी विकास मंत्रालय के प्रवक्ता नारायणप्रसाद मैनाली ने बताया कि पहले चरण में वास्तविक भूमिहीनों की पहचान की जाएगी और उसके बाद उनके दीर्घकालीन आवास की व्यवस्था तय की जाएगी। भूमिहीनों के लिए काठमांडू या उनके लिए सुविधाजनक संबंधित जिलों में स्थायी आवास और जमीन की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा, “पिछले आंकड़ों और वर्तमान में होने वाली ‘स्क्रीनिंग’ के आधार पर हम भूमिहीनों की पहचान करेंगे। उनका तीन पीढ़ियों तक का विवरण एकत्र कर वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे। इसके बाद वास्तविक सुकुमवासियों को घाटी या उनके लिए सुविधाजनक संबंधित जिले के किसी स्थान पर बसने की व्यवस्था करेंगे।”

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

पहली बार उप-क्षेत्रवार सेवा उत्पादन सूचकांक जारी। 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक की वृद्धि। आधार वर्ष 2024-25...
कारोबार 
सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...