राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान पर वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को मार गिराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। बताया गया है कि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान समझौते पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने समूचा इलाका घेर लिया। सुरक्षा के लिए से कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। अनहोनी की आशंका के मद्देनजर व्हाइट हाउस को कवर करने वाले मीडिया कर्मियों को तत्काल ब्रीफिंग रूम में जाने का आदेश दिया गया। पता चला है कि गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की गोलीबारी में घायल एक संदिग्ध ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

सीबीएस न्यूज, एबीसी न्यूज और सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोलीबारी एक राहगीर भी घायल हो गया। सीक्रेट सर्विस के किसी भी एजेंट को कोई नुकसान नहीं हुआ। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे।

पीओके की चोटी पर बर्फीले तूफान के बाद पुर्जा हुए थे लापता ये खबर भी पढ़े : पीओके की चोटी पर बर्फीले तूफान के बाद पुर्जा हुए थे लापता

जांच अधिकारियों के अनुसार, मारे गए संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। बेस्ट का जुलाई 2025 में भी सीक्रेट सर्विस के साथ आमना-सामना हो चुका है। तब उसने व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी। उसे गिरफ्तार कर मनोरोग वार्ड में भेज दिया गया था। यह गोलीबारी व्हाइट हाउस के बाहर 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू एनडब्ल्यू पर आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के पास हुई। इस दौरान लगभग 15 से 30 गोलियां चलाई गईं। व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों के अनुसार उन्हें पूर्वी समयानुसार करीब 6 बजे व्हाइट हाउस परिसर की तरफ से गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स उन्हें अंदर ले गए। लगभग एक घंटे तक व्हाइट हाउस बंद रहा।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन च्युंग ने पहले बताया था कि शाम चार बजे तक राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे। इसके बाद कुछ अधिकारियों ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति घटना के समय भी अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद थे। परिसर में मौजूद पत्रकार एम्मा निकोलसन कहती हैं कि हम रिकॉर्डिंग की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें व्हाइट हाउस के पास कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। वह तत्काल जमीन पर झुक गईं। इसके बाद व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद मीडिया को व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में वापस आने की अनुमति दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों ने सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को निशाना बनाया पर वह कामयाब नहीं हो सके। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने भी माकूल जवाब दिया। एजेंट्स को भी गोली चलानी पड़ी। यूएस सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिएल्मी ने कहा कि एजेंसी ने संदिग्धों के मंसूबे को विफल कर दिया। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने एक्स पर कहा कि सूचना पाते ही मौके पर हमारे अधिकारी पहुंचे।

सीक्रेट सर्विस और एफबीआई ने एक्स पर कहा कि शनिवार शाम कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को खाली करवा लिया गया। यहां मौजूद सभी पत्रकारों को ब्रीफिंग रूम ले जाया गया। नॉर्थ लेन में गोली की आवाज सुनाई देने पर पत्रकारों में क्या प्रतिक्रिया हुई, इस पर संवाददाता सेलिना वांग कहती हैं, हम सब लोग तुरंत छुप गए। गोलीबारी बंद होने पर दौड़कर व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में चले गए।

यह घटना व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर के एक महीने से भी कम समय बाद हुई है। तब भी गोलियां चली थीं और पत्रकारों के साथ अधिकारियों को मेजों के नीचे छुपना पड़ा था। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स राष्ट्रपति को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले गए थे।वीडियो फुटेज के अनुसार गोलीबारी का संदिग्ध कोल टॉमस एलन हाथ में शॉटगन लिए एक सुरक्षा चौकी से तेजी से भागा और अपना पीछा कर रहे सीक्रेट सर्विस एजेंट्स पर गोलीबारी की। उस पर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई थी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में अधीक्षक डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में ए.पी.सी. अनुराग सिंह यूनिसेफ एम्स द्वारा उपस्थित...
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार