डच क्रूज शिप में फैला दुर्लभ और जानलेवा हंटा वायरस, 100 से अधिक लोग सवार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मैड्रिड । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस शनिवार को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के टेनेरिफ पहुंचे। वह यहां डच क्रूज शिप में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को निकालने के मुश्किल काम की देखरेख करने आए। इस क्रूज शिप पर दुर्लभ और जानलेवा हंटा वायरस फैल गया था। उन्होंने कैनरी आइलैंड्स में लोगों को भी संबोधित भी किया। डॉ. टेड्रोस ने कहा कि यह शिप अपने सबसे बड़े आइलैंड के तट के पास लंगर डालेगा। 2020 में वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया ने जो अनुभव किया, उसके बाद लोगों की चिंता जायज है। उन्होंने कहा, बावजूद इसके घबराने की जरूरत नहीं। हंटा वायरस 'कोविड नहीं' है।

सीबीसएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, टेड्रोस ने यहां पहुंचने से पहले लिखे अपने एक पत्र को कैनरी आइलैंड्स में दोहराया। उन्होंने कहा, "यह बीमारी कोविड नहीं है। स्थानीय आबादी के लिए इसका जोखिम कम है।" टेड्रोस ने कहा कि हंटा वायरस की प्रकृति कोरोनावायरस जैसी नहीं है, लेकिन "वह सदमा अभी भी हमारे दिमाग में है।" उन्होंने कहा, "इसीलिए मैं यहां के लोगों के साथ खड़े होने के लिए आया हूं। मुझे यहां आने के लिए अपनी योजनाएं बदलनी पड़ीं, क्योंकि यह पूरी दुनिया और टेनेरिफ के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

अधिकारियों ने बताया कि डच झंडे वाले इस क्रूज शिप के रविवार सुबह टेनेरिफ आइलैंड पर पहुंचने की उम्मीद है। संगठन ने शुक्रवार को बताया था कि शिप पर सवार आठ लोगों में हंटा वायरस के संदिग्ध मामले पाए गए थे और तीन लोगों की मौत हो गई है। इस जहाज के मालिक के अनुसार, अभी जहाज पर सवार 60 क्रू सदस्यों समेत 147 लोगों में से किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

टेड्रोस ने अनुमान लगाया कि लोगों को निकालने के लिए छह उड़ानें ईयू देशों के लिए और चार उड़ानें गैर ईयू देशों के लिए जाएंगी। इस क्रूज में 17 अमेरिकी नागरिक सवार हैं। उन्हें एक छोटी नाव से शिप से उतार कर रनवे पर उनके इंतजार में खड़े विमान तक पहुंचाया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि जहाज से उतारे गए यात्रियों को वायरस के संपर्क में आने के आखिरी समय से लेकर 42 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाए।

यह जहाज 1 अप्रैल को अर्जेंटीना से सफर पर निकला था। यह दक्षिण अटलांटिक के कई दूरदराज के द्वीपों पर रुका। इनमें ट्रिस्टन दा कुन्हा और सेंट हेलेना शामिल हैं। यह दोनों ब्रिटिश क्षेत्र हैं। जहाज पर फैली इस बीमारी की शुरुआत एक डच जोड़े से हुई लगती है, जिन्होंने क्रूज यात्रा से कुछ महीने पहले दक्षिण अमेरिका की सैर की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है मसाला मैकरोनी

मसाला मैकरोनी : शाम की चाय के साथ अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का करता है।...
खाना पकाना 
शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है मसाला मैकरोनी

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

 22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल

नीट-यूजी परीक्षा : नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारी पूर हो चुकी है। देश भर में अधिकारियों ने परीक्षा आयोजित...
शिक्षा-रोजगार 
 22 लाख से अधिक छात्र होंगे नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल

स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य

चाणक्य : चाणक्य नीति में बताया गया है कि स्त्री में कुछ विशेष गुण हों तो परिवार खुशहाल हो जाता...
विचार मित्र 
स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य

मेलोनी ने ट्रंप की बात पर किया पलटवार

इटली :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
मेलोनी ने ट्रंप की बात पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश

SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT टीम अयोध्या से निकल गई है। बीते सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
SIT ने 60 घंटे तक की अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की जांच की

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश