नेपाल में चीनी कंपनी के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क निर्माण में देरी पर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग जाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

काठमांडू। नेपाल के गोलबजार नगरपालिका में स्थानीय लोगों ने चीनी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण में की जा रही भारी देरी के विरोध में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग जाम कर दिया।कंचनपुर–कमला सड़क विस्तार परियोजना में चीनी ठेकेदार कंपनी के सुस्त कामकाज को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और चीनी निर्माण कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई।

सुबह करीब डेढ़ घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रखा

स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों और नेताओं ने शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ‘चाइना रेलवे नं. 2 इंजीनियरिंग ग्रुप’ को ठेका मिले लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

स्थानीय निवासी दिनेश नायक ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ में बदल जाती है और आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तथा गंदे पानी और कीचड़ के कारण त्वचा रोग समेत कई बीमारियां बढ़ रही हैं।

स्थानीय नेता प्रमेश्वर साह के अनुसार आंदोलन के बाद चीनी कंपनी के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समस्या समाधान को लेकर बैठक करने पर सहमति बनी, जिसके बाद राजमार्ग खोला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैठक से संतोषजनक समाधान नहीं निकला तो चीनी कंपनी के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के अंतर्गत लहान, गोलबजार और मिर्चैया जैसे बाजार क्षेत्रों में सड़क निर्माण अधूरा रहने से लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ऋण सहायता से बन रही 86.83 किलोमीटर लंबी कंचनपुर–कमला सड़क परियोजना छह वर्ष बीत जाने के बाद भी अधूरी है। नेपाल सरकार और चीनी निर्माण कंपनी के बीच मई २०२० को हुए समझौते के अनुसार परियोजना नवंबर २०२३ तक पूरी हो जानी चाहिए थी। हालांकि चीनी निर्माण कंपनी की धीमी कार्यशैली, वित्तीय संकट, कोरोना महामारी, पेड़ कटान में देरी और बिजली के खंभे हटाने का काम समय पर नहीं होने के कारण परियोजना लगातार पीछे खिसकती रही।

परियोजना की समयसीमा पहले 14 महीने, फिर 12 महीने और बाद में अतिरिक्त 6 महीने बढ़ाई गई थी, जिसकी अवधि आगामी ३० जून को समाप्त हो रही है। इसके बावजूद अब तक कुल भौतिक प्रगति केवल 68 प्रतिशत ही हो सकी है और 32 प्रतिशत काम अब भी बाकी है। ऐसे में चौथी बार भी समयसीमा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।पूर्वी खंड सड़क योजना कार्यालय के प्रमुख निरज शाक्य के अनुसार 39.42 किलोमीटर सड़क में से केवल 24.58 किलोमीटर हिस्से में ही कालोपत्रे का काम पूरा हुआ है।

नेपाल सरकार की 28.78 प्रतिशत हिस्सेदारी

वहीं, पश्चिमी खंड के सूचना अधिकारी अनुपम कुमार साह ने बताया कि 47.41 किलोमीटर में से केवल 35.61 किलोमीटर सड़क पर ही काम पूरा हो पाया है।निर्माण में लगातार देरी के कारण परियोजना की लागत भी बढ़ती जा रही है। शुरुआती अनुमान की तुलना में अब तक करीब 3 अरब नेपाली रुपये अतिरिक्त खर्च हो चुका है। कुल 15 अरब 66 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना में एडीबी की 71.22 प्रतिशत ऋण सहायता और नेपाल सरकार की 28.78 प्रतिशत हिस्सेदारी है।एडीबी नेपाल निर्देशनालय के सूचना अधिकारी ध्रुव कुमार श्रेष्ठ के मुताबिक तकनीकी निगरानी, परामर्शदाता सेवा विस्तार और साइट प्रबंधन पर अतिरिक्त खर्च के कारण अब तक परियोजना लागत में 18.98 प्रतिशत यानी 2 अरब 97 करोड़ 22 लाख रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

शिक्षा व्यवस्था की गहरी बीमारी का परिचायक  पूरे देश में हाल ही में राजधानी की सड़कों पर जो राजनीतिक और...
विचार मित्र 
संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ