जम्मू-कश्मीर मानचित्र विवाद पर नेपाल एयरलाइंस ने भारत से मांगी माफी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। नेपाल की सरकारी विमान सेवा नेपाल एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने के मामले में गुरुवार को आधिकारिक रूप से माफी मांगी। एयरलाइन ने इस गलती को अनजाने में हुई त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं दोहराई जाएगी।

दरअसल, एयरलाइन ने एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नेटवर्क मैप साझा किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर की गलत स्थिति दर्शाई गई थी। मैप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद एयरलाइन ने तुरंत पोस्ट हटा लिया और स्पष्टीकरण जारी किया।

ईरान को ट्रंप की दोटूक चेतावनी, समझौते का यह अंतिम अवसर ये खबर भी पढ़े : ईरान को ट्रंप की दोटूक चेतावनी, समझौते का यह अंतिम अवसर

एयरलाइन ने कहा कि यह गलती मानचित्र चयन के दौरान हुई तकनीकी चूक के कारण हुई। प्रवक्ता अर्चना खड़का के अनुसार, मैप तैयार करते समय गूगल मैप का उपयोग किया गया, जिसमें पहले से मौजूद त्रुटि को ही अनजाने में इस्तेमाल कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गलती का पता चलते ही 2-3 घंटे के भीतर पोस्ट हटा दी गई और आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है।

नेपाल एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि यह त्रुटि न तो नेपाल सरकार और न ही एयरलाइन के आधिकारिक रुख को दशार्ती है। कंपनी ने यह भी दोहराया कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देती है और इस घटना से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बने हुए हैं। दोनों देशों के रिश्ते 1950 की शांति और मित्रता संधि पर आधारित हैं, जिसमें खुली सीमाएं, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव शामिल हैं। भारत, नेपाल का प्रमुख विकास साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने नेपाल को 107.8 मिलियन डॉलर की सहायता दी, जिससे वह सबसे बड़ा द्विपक्षीय दाता बना।

वर्तमान में भारत की मदद से नेपाल में कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं। हालिया घटनाक्रम के बीच दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क भी जारी हैं, जिससे स्पष्ट है कि इस विवाद का व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामकृष्ण परमहंस-अटल जी की पुण्यतिथि पर स्वामी चिदानंद ने किया नमन

संत परमहंस रामकृष्ण एवं राष्ट्रऋषि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन में दी गई श्रद्धांजलि ऋषिकेश। संत, युगद्रष्टा...
उत्तराखंड 
रामकृष्ण परमहंस-अटल जी की पुण्यतिथि पर स्वामी चिदानंद ने किया नमन

कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे विकास का असर, लापरवाही पर कार्रवाई : केशव मौर्य

कौशाम्बी। जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह...
उत्तर प्रदेश 
कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे विकास का असर, लापरवाही पर कार्रवाई : केशव मौर्य

महोबा में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किन्नर का शव

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद मुख्यालय में रविवार को एक किन्नर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महोबा में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किन्नर का शव

वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को कांग्रेस ने भुलाया: अमित शाह 

कांग्रेस पर निशाना, बोले- निर्लज्जता देखिए, मुख्यालय में हो रहा है वंदे मातरम गान चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता...
राजस्थान 
वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को कांग्रेस ने भुलाया: अमित शाह 

लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

स्वयं सहायता समूहों को ई-रिक्शा व ऋण स्वीकृति पत्र
उत्तर प्रदेश 
लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

उत्तर प्रदेश

कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे विकास का असर, लापरवाही पर कार्रवाई : केशव मौर्य

कौशाम्बी। जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह...
उत्तर प्रदेश 
कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे विकास का असर, लापरवाही पर कार्रवाई : केशव मौर्य

महोबा में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किन्नर का शव

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद मुख्यालय में रविवार को एक किन्नर का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महोबा में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किन्नर का शव

लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

स्वयं सहायता समूहों को ई-रिक्शा व ऋण स्वीकृति पत्र
उत्तर प्रदेश 
लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रामगंगा नहर में डूबे किशोर का अगले दिन मिला शव

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्ममंगतपुर गांव के पास शनिवार को रामगंगा नहर में नहाते समय डूबे किशोर शनि का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रामगंगा नहर में डूबे किशोर का अगले दिन मिला शव