ग्लोबल 6जी अलायंस में शामिल हुआ भारत

अमेरिका समेत 24 देशों के साथ अगली पीढ़ी के सुरक्षित टेलीकॉम नेटवर्क के विकास पर करेगा काम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत अगली पीढ़ी के 6 जी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में अमेरिका और 24 अन्य देशों के अलायंस में शामिल हो गया है। इसके अलावा अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने जी 20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान भारत के वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर 6जी के भविष्य पर चर्चा की।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने एक्स पर कहा,'' हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ उस कोशिश में शामिल हो गया है जिसका मकसद यह पक्का करना है कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करें। हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करें और 6जी में इनोवेशन को बढ़ावा दें।

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान ये खबर भी पढ़े : ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वाणिज्य विभाग ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह समझौता जी 20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद तय हुआ। विभाग ने लिखा, लिखा, " लटनिक ने जी20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान भारत के वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से 6जी के भविष्य पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ इस प्रयास में शामिल हो गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा प्राथमिकता को दर्शाए। हमारी प्रतिस्पर्धा को मजबूत करे और 6जी में इनोवेशन को बढ़ावा दें।

उल्लेखनीय है कि भारत के केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने चैपल हिल, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) में एक और दो सितंबर को आयोजित जी 20 इनोवेशन मिनिस्टर्स की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी वाणिज्य विभाग और व्हाइट हाउस कार्यालय के साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (ओएसटीपी) ने की।

लटनिक के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए प्रसाद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बातचीत का मुख्य केंद्र आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की नींव रखने वाले अहम सेक्टर्स को आगे बढ़ाना था। प्रसाद ने एक्स पर कहा, "सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर - ये उभरती हुई डिजिटल अर्थव्यवस्था के अहम आधार हैं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन  स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया...
टेक-मित्र 
12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट