बीपी राजमार्ग: फंसे सैकड़ों भारतीय एवं स्थानीय यात्रियों को भेजा जा रहा काठमांडू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के कुछ इलाकों में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण काठमांडू-जनकपुर को जोड़ने वाले बीपी राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

इस राजमार्ग में फंसे सैकड़ों भारतीय और स्थानीय यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम से आज अभी तक राजमार्ग बंद है।

ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका ये खबर भी पढ़े : ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका

इसको खोलने में अभी कई घंटे का समय लगेगा। इसलिए इस राजमार्ग पर शनिवार से फंसे लोगों को दूसरे रास्ते से वापस काठमांडू भेजा जा रहा है। मंगलटार इलाका प्रहरी कार्यालय के प्रमुख पुलिस निरीक्षक ईश्वर कार्की का कहना है कि सड़क खोलने का काम जारी है।

नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी ये खबर भी पढ़े : नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

मगर लगता नहीं कि आज शाम तक भी सड़क खुल पाएगी। कार्की के मुताबिक, रोशी नदी में आई बाढ़ से चौकीडाँडा, घुमाउने, चारसय बेँसी, गिम्दी बेँसी, नार्के, चिउरीबास, बोक्सीकुना, कालढुंगा, डालाबेशी, ठुलोढुंगा और माम्ती क्षेत्रों के डायवर्जन बह गए हैं। इसी तरह नेपालथोक और सिंधुली के आँपघारी क्षेत्र में भी डायवर्जन क्षतिग्रस्त हुआ है।

जिला पुलिस प्रमुख एसपी कोमल शाह के अनुसार, बीपी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन बह जाने के कारण काभ्रे के मंगलटार, भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्याङ और धुलिखेल तथा सिंधुली के नेपालथोक और खुर्कोट में सैकड़ों वाहनों को रोका गया था। शाह के मुताबिक इन यात्रियों में अधिकांश भारतीय पर्यटक हैं जो घूमने आए थे और वापस जाने के क्रम में फंस गए हैं।

आज सुबह से भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्याङ और धुलिखेल में रुके वाहनों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है। मंगलटार क्षेत्र में फंसे भारतीय और स्थानीय यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलटार तक यात्रियों को लाने वाले वाहनों को वहीं रोका गया है।

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें   ये खबर भी पढ़े : यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

यात्रियों को रोशी नदी पार तक पैदल भेजा जा रहा है, जहां से दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर तेमाल के कालधार–नारायणस्थान–भकुण्डे होते हुए धुलिखेल की ओर भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मौसम में सुधार और सड़क सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही दोबारा वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा। सड़क की जानकारी के लिए नेपाल पुलिस के 100 और ट्रैफिक पुलिस के 103 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

बीपी राजमार्ग बंद होने से काठमांडू से पूर्वी पहाड़ी और तराई क्षेत्रों की ओर जाने वाले तथा राजधानी आने वाले सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए हैं। इससे पहले वर्ष २०२४ सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में आई भीषण बाढ़ ने भकुण्डे से नेपालथोक तक लगभग 28 किलोमीटर सड़क खंड को भारी नुकसान पहुंचाया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव,बोले सरकार ने पीडीए का आरक्षण छीना

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव,बोले सरकार ने पीडीए का आरक्षण छीना

नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था, आए दिन फाल्ट से बढ़ रही लोगों की मुश्किलें

गोसाईगंज लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त हिदायतों के बावजूद पूरनपुर पावर उपकेंद्र के अधिकारी-कर्मचारी मनमानी पर...
उत्तर प्रदेश 
नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था, आए दिन फाल्ट से बढ़ रही लोगों की मुश्किलें

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, भारत समेत कई देशों में महसूस हुए झटके, कोई बड़ा नुकसान नहीं

गुरुग्राम । शनिवार शाम को अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, भारत समेत कई देशों में महसूस हुए झटके, कोई बड़ा नुकसान नहीं

3.30 करोड़ बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

लखनऊ। प्रदेश के शून्य से पांच वर्ष तक के 3.30 करोड़ नौनिहालों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का...
उत्तर प्रदेश 
3.30 करोड़ बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन

लखनऊ। सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के आर.ए.एल.सी. परिसर में ज्येष्ठ के पवित्र माह...