पाकिस्तान में बलूचिस्तान के तुरबत में विस्फोट, चार की मौत, 32 घायल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के तुरबत शहर में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर कई वाहन चल रहे हैं और अचानक हुए विस्फोट के बाद एक चलती यात्री बस में आग लग गई। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) जोहैब मोहसिन व उनके परिवार के छह सदस्य भी घायल हो गए। जब विस्फोट हुआ तब मोहसिन और उनका परिवार इलाके से गुजर रहा था।

सुरक्षा बलों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मृतकों की पहचान नूर खान, अब्दुल वहाब, इजाज और लियाकत अली के रूप में की गई है। चारों नागरिक बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि बीएलए ने एक साल में 100 से अधिक निर्दोष बलूच नागरिकों की जान ली है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शोक व्यक्त किया है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने तुरबत विस्फोट की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना क्रूर और बर्बर कृत्य है। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने भी तुरबत में हुए विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी निर्दोष नागरिकों के जीवन के दुश्मन हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत